फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्राइवेट बस ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। किशनी मार्ग पर शनिवार की सुबह प्राइवेट बस की टक्कर लगने से एक ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर मारने चालक बस लेकर वहां से भाग गया। किशनी क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी राजपाल ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार की सुबह वह कस्बा से सवारियों को लेकर शहर आ रहा था। ई-रिक्शा जब मैनपुरी किशनी मार्ग पर पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद रिक्शा सड़क से नीचे उतर कर पलट गया। हादसे में चालक राजपाल के अलावा सुमन देवी और पुष्पा देवी घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों ने घायलों को ई-रिक्शा से बाहर निकाला, सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। बस की टक्कर लगने के बाद ई-रिक्शा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें