फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: प्रमुख सचिव PWD ने मथुरा-गोवर्धन फोरलेन का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

Sun, 06 Nov 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

प्रमुख सचिव लोक निर्माण ने निर्माणाधीन मथुरा-गोवर्धन फोरलेन का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला प्रशासन और निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी नरेंद्र भूषण ने शनिवार को जनपद में क्रियान्वित विकास योजनाओं की समीक्षा की। निर्माण एजेंसियों से जुडे़ अधिकारियों को मथुरा में सुंदर सड़कें बनाने के निर्देश दिए। कहा, मथुरा में फुटपाथ और सड़कें आकर्षक बनाएं। उन्होंने मथुरा-गोवर्धन फोरलेन और सेतु निगम के कार्यों का जायजा भी लिया।

दो दिवसीय दौरे पर आए प्रमुख सचिव लोक निर्माण

जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रमुख सचिव लोक निर्माण ने विभागीय गेस्ट हाउस में निर्माण एजेंसियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद की सड़कें सुंदर बनाएं। शासन की प्राथमिकता के तहत जनपद की सभी सड़कें 15 नवंबर तक गड्ढा मुक्त कर ली जाएं। राजस्थान सीमा के समीप अड़ींग में बनने वाले मल्टीलेवल हब को लेकर भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ मंथन किया। चयनित स्थल और निर्माणाधीन मथुरा— गोवर्धन मार्ग का निरीक्षण किया। इसी मार्ग पर सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे अड़ींग पुल के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: शादी के 20 साल बाद महिला के पीछे पड़ा सिरफिरा आशिक, 100 मैसेज भेजे, मिलने से मना किया तो रख दी ये डिमांड

बरसाना मार्ग का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होगा

मीडिया से बातचीत में प्रमुख सचिव ने कहा कि गोवर्धन बरसाना मार्ग का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होगा। अड़ींग में बनने वाले मल्टीलेबिल हब की भी जानकारी दी। समीक्षा बैठक में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप, एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे, पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता, राज्य सेतु निगम व राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें