फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताजमहल का दीदार करने आएंगी थाईलैंड की राजकुमारी, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Fri, 23 Jan 2026 12:28 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भारत के पांच दिवसीय दौरे पर आ रहीं राजकुमारी बैंकॉक से सीधे जयपुर पहुंचेंगी। वहां से जोधपुर और फिर आगरा आएंगी।
विज्ञापन
थाईलैंड की महारानी के आगमन को लेकर बैठक करते एडीएम प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी स्त्रोत अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और थाईलैंड के बीच बढ़ते सांस्कृतिक और कूटनीतिक संबंधों का ताजमहल नया गवाह बनेगा। थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नारिरत्ना फरवरी के दूसरे सप्ताह में आगरा आएंगी। भारत के पांच दिवसीय दौरे पर आ रहीं राजकुमारी बैंकॉक से सीधे जयपुर पहुंचेंगी। वहां से जोधपुर और फिर आगरा आएंगी।
विज्ञापन


शाही मेहमान के आगरा दौरे के लिए सुरक्षा और प्रोटकॉल के संबंध में बृहस्पतिवार को एडीएम प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी ने बैंकॉक से आए शाही सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। 10 फरवरी को शाम करीब चार बजे वह आगरा आएंगी और रात्रि प्रवास भी कर सकती हैं। वह जोधपुर से विशेष विमान से उड़ान भरेंगी। खेरिया स्थित वायुसेना के हवाई अड्डे पर उतरेंगी। सुरक्षा के मद्देनजर राजकुमारी के ताजमहल भ्रमण के दिन पर्यटकों का प्रवेश नियंत्रित रखा जाएगा।

उनके आगरा प्रवास को देखते हुए ताजमहल परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। राजकुमारी राजस्थान के किलों की सैर करने के बाद आगरा आएंगी। एडीएम प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी ने बताया कि राज्य अतिथि के रूप में राजकुमारी का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें