बाह: दिल्ली प्रीमियर लीग में खेलेगा बाह का प्रिंस मिश्रा
बाह। दिल्ली प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी बुधवार को हुई। नीलामी में दिल्ली-6 टीम ने बाह के कचौराघाट गांव के प्रिंस मिश्रा को 3 लाख रुपये में खरीदा है। पिता कुलदीप मिश्रा, चाचा श्रीकांत ने बताया कि ने रविंद्र जडेजा का आदर्श बनाया है। वह उन्हीं की स्टाइल में गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हैं।
ऑल राउंडर के रूप में दिल्ली-6 टीम में चयन पर उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, क्रिकेट के प्रति समर्पण और जनून कामयाबी की वजह बना है। यमुना के बीहड़ में बसे कचौराघाट गांव का छोरा भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ डीपीएल में खेलता नजर आएगा। प्रिंस के दादा रामस्वरूप मिश्रा, ताऊ विवेकानंद, दयानंद, राजकुमार, चाचा दिलीप मिश्रा, मां पूनम मिश्रा ने बताया कि उन्हें बेटे के भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने के लम्हे का इंतजार है। प्रिंस के चयन पर घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।