फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेवा पखवाड़े के रूप में मनेगा प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Sat, 13 Sep 2025 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 18 सोरोंजी में भाजपा नगरिया मंडल की कार्यशाला को संबो​धित करते जिला मंत्री कृष्णकांत व​शिष
विज्ञापन
सोरोंजी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। इस आशय की रूपरेखा शुक्रवार को सेंट वीएन स्कूल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी नगरिया मंडल की सेवा पखवाड़ा की कार्यशाला में तय की गई। मुख्य वक्ता कृष्णकांत वशिष्ठ ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण भाव से समाज में कार्य करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ होगा जोकि गांधी जयंती तक चलेगा। मुख्य अतिथि रविंद्र ब्रह्मचारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आगामी 25 सितंबर को इस पखवाड़ा के तहत ही मनाई जाएगी जिसमें प्रत्येक बूथ पर एक पेड़ मां के नाम लगाया जाएगा। मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। इससे पहले कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। संचालन मंडल महामंत्री राजकुमार कश्यप ने किया। इस दौरान सेवा पखवाड़ा अभियान के संयोजक अतुल सोलंकी, सह-संयोजक जितेंद्र मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्मानंद सोलंकी, अभय प्रताप सोलंकी, रवि चोपड़ा, राजकुमार यादव, वीरेश लोनिया, किशोर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें