फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्री रामलीला मंचन के लिए किया गया बल्ली पूजन

Sat, 13 Sep 2025 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 20 कासगंज में रामलीला के लिए बल्ली पूजन करते सांसद देवेश शाक्य व अन्य अति​थि स्रोत संवाद
विज्ञापन
कासगंज। शहर में श्रीरामलीला के आयोजन की तैयारियां तेजी पर हैं। रात्रिकालीन रामलीला के मंचन के लिए बारहद्वारी पर मंच बनाने के लिए आचार्य ओमपाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बल्ली पूजन कराया।सांसद देवेश शाक्य ने पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और श्री रामलीला आयोजक मंडल को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। सांसद के अलावा पूजन कार्यक्रम में भाजपा नेता और पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. शशि लता चौहान, कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यप्रकाश गुप्ता, सराफा एसोसिएशन के संरक्षक योगेश चंद्र गौड़ भी शामिल हुए। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय धूपड़ एवं महामंत्री दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमरीश ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सभासद नीरज गुप्ता, जिलाध्यक्ष सराफा एसोसिएशन अखिलेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्री रामलीला कमेटी गोपाल मराठा, विनीत अग्रवाल, कबीर प्रताप, सत्यनारायन बिड़ला, दुर्गेश माहेश्वरी, दीप्ति माहेश्वरी, प्रमोद साहू, अश्वनी चतुर्वेदी सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें