बाह: बारिश के दिनों में सफाई कर्मियों से स्कूलों की सफाई के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षक
प्राथमिक शिक्षक संघ ने साैंपा ज्ञापनबाह। जैतपुर में खंड शिक्षाधिकारी धर्मराज सरोज ने शनिवार को शिक्षक संगठनों के साथ की बैठक में समस्याएं जानी। प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षाधिकारी को ज्ञापन देकर सफाईकर्मी के नहीं आने की शिकायत की। बारिश के दिनों में स्कूलों की सफाई सुनिश्चित किए जाने की मांग की। साथ ही ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षक-शिक्षिकाओं की सेवा पुस्तिका उपलब्ध कराने, समयबद्ध चयन वेतनमान स्वीकृत किए जाने की मांग की है। इस मौके पर अध्यक्ष अरुण पाराशर, मंत्री निजामुद्दीन, विकास चतुर्वेदी, राघवेंद्र सिंह, राजेश सोलंकी, सौरभ और अतुल कुमार आदि रहे।