धर्म-कर्म
उत्सव- संस्कार भारती आगरा महानगर का गुरु पूर्णिमा उत्सव, महाराजा अग्रसेन सेवा सदन लोहामंडी में शाम 4:30 बजे।
महापुराण- शिव महापुराण का दूसरा दिन, पंडित रतिराम शिव और दुर्गा मंदिर के पास प्रतापपुर चौराहा, शाम 5 बजे।
विमोचन- श्रीमद्भागवत कथा से पहले आमंत्रण पत्र का विमोचन, मदिया कटरा स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में दोपहर 3 बजे।
धर्मसभा- जैन समाज की धर्मसभा का आयोजन, निर्मल सेवा सदन रकाबगंज सुबह 9 बजे।
कलश यात्रा- श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर में राम कथा ज्ञान यज्ञ से पूर्व कलश यात्रा का आयोजन, पुष्पांजलि हाइट महाकालेश्वर मंदिर से सुबह 10 बजे।
महोत्सव- खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट की ओर से सावन महीने में महा रुद्राभिषेक महोत्सव का आयोजन, खाटू श्याम मंदिर जीवनी मंडी सुबह 8:30 बजे।
- बाबा धनकामेश्वर नाथ मंदिर की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन, मोती कटरा स्थित धन्ना की बगीची मंदिर शाम 4 बजे।
स्वास्थ्य
शिविर- उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत की तरफ से और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से एसएन मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर, सुबह 10 बजे।
- जीवन किरण सामाजिक संस्था का रक्तदान शिविर, रमन वाटिका मुगल रोड, कमला नगर में सुबह 9 बजे।
- झूलेलाल के चालीहा पर्व के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर, सिंधु भवन कमला नगर में सुबह 10 बजे।
- माधव मिलन एवं नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के सहयोग से चिकित्सा शिविर, स्वर्णकार सेवा सदन नवरंग भवन विजयनगर, सुबह 8:30 बजे।
कार्यक्रम- ऑर्थोपेडिक समिति की तरफ से मूव्स बेटर कार्यक्रम का आयोजन, पुलिस लाइन में सुबह 9:30 बजे।
अन्य
कार्यक्रम- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन, अलबतिया स्थित मारुति एन्क्लेव सुबह 10 बजे।
संगोष्ठी- राज्य स्तरीय जन जागरूकता संगोष्ठी, साथिया भवन सी-17 इंडस्ट्रियल एरिया सिकंदरा में सुबह 11 बजे।
शपथ ग्रहण- पालीवाल ब्राह्मण समाज की महिला प्रकोष्ठ की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, सिकंदरा के हंगरील ढाबा दोपहर 12 बजे।
जागरूकता- सेवा नेचर विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम, सूर सदन में सुबह 11 बजे।
हरियाली तीज- अग्रवाल संगठन रामबाग की तरफ से हरियाली तीज महोत्सव, वाटरवर्क्स स्थित अतिथि वन में दोपहर 12 बजे।
- श्री राधा दामोदर सेवा समिति का हरियाली तीज का आयोजन, कंधारी स्थित मुंबई वाली बगीची दोपहर 1:30 बजे।
- आगरा एसोसिएशन ऑफ डेफ फाउंडेशन की ओर से हरियाली तीज का आयोजन, होटल अतिथि वन दोपहर 12 बजे।
फैशन शो- किस्से आगरा से संस्था की ओर से लिटिल रनवे स्टार फैशन शो का आयोजन, फतेहाबाद रोड आईटीसी मुगल होटल शाम 4:30 बजे।
बैठक- तिरंगा फाउंडेशन की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर निकलने वाली तिरंगा यात्रा के संबंध में बैठक, होटल टेंप्टेशन कमला नगर रात 8 बजे।
बैठक- समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के दो दिवसीय प्रवास के संबंध में बैठक, फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय दोपहर 2:30 बजे।
समारोह- प्रजापति चेतना सभा की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह, होटल श्याम किदवई पार्क के पास सेंट जोंस, दोपहर 12 बजे।
पौधरोपण- लायंस क्लब फ्लेमिंगो की ओर से पौधरोपण का आयोजन, हेरिटेज गार्डन रामबाग सुबह 11 बजे।