फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 मार्च को आगरा आ रहे फ्रांस के राष्ट्रपति, इस खास वक्त पर करेंगे ताजमहल का दीदार

Fri, 09 Mar 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिपब्लिक ऑफ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रोन शुक्रवार से चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। वह 11 मार्च को ताजमहल का दीदार करेंगे। उनका भ्रमण कार्यक्रम रविवार को होने के कारण पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन


फ्रांस के राष्ट्रपति के कार्यक्रम के संबंध में शासन के अनु सचिव विनय कुमार सिंह ने स्थानीय प्रशासन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

कार्यक्रम के तहत रिपब्लिक ऑफ फ्रांस के राष्ट्रपति 11 मार्च को शाम चार बजे दिल्ली हवाई अड्डे से अपने विशेष विमान से आगरा के लिए उड़ान भरेंगे। शाम 4:45 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। 

यहां से वह सीधे ताजमहल के लिए रवाना होंगे। शाम 5:10 बजे प्रवेश करेंगे। वह लगभग एक घंटे तक संगमरमरी स्मारक का दीदार करेंगे। शाम 6:10 बजे खेरिया हवाई अड्डे के लिए निकलेंगे और 6:40 बजे दिल्ली के लिए उनका विमान उड़ान भरेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजमहल
शिल्पग्राम से ताजमहल पहुंचने के लिए पांच बैटरी बसों को अभी से तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ उनका प्रतिनिधिमंडल और सुरक्षाकर्मी भी साथ होंगे। 

फ्रांस के राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम से रविवार की छुट्टी में ताज देखने आने वाले पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। वीवीआईपी मेहमान के लिए कम से कम दो घंटे के लिए ताजमहल बंद रहेगा। 

चूंकि उनका भ्रमण कार्यक्रम शाम के वक्त है, इसलिए हो सकता है कि तमाम पर्यटक ताज के साये में सनसेट देखने से भी वंचित रह जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें