फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Murmu Mathura Visit: मथुरा पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इस्कॉन और प्रेम मंदिर में किए दर्शन

Thu, 19 Mar 2026 05:33 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू तय कार्यक्रम के अनुसार मथुरा पहुंच गई हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम दिखाई दिए। उनके आगमन के दौरान मार्ग पर आम लोगों का आवागमन रोक दिया गया। 
विज्ञापन
वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर में दर्शन करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार शाम को तीन दिवसीय प्रवास पर मथुरा पहुंचीं। यहां उन्होंने वृंदावन स्थित इस्कॉन एवं प्रेम मंदिर में दर्शन किए। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर शाम पांच बजे सैन्य क्षेत्र स्थित हैलीपेड पर उतरा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, लेफ्टिनेंट जनरल वी हरिहरन, एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप आदि ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला वृंदावन के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन


यहां होटल में कुछ देर विश्राम के बाद मुर्मू इस्कॉन मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान के दर्शन किए। देर शाम राष्ट्रपति प्रेम मंदिर पहुंची और आराध्य की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में कड़ी चौकसी बरती गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान इस तरफ जाने वाले मार्ग पर रूट डायवर्जन किया गया। इससे राहगीरों को कुछ देर परेशानी उठानी पड़ी।



">http://
विज्ञापन


डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने व्यवस्था संभाली। राष्ट्रपति मथुरा में तीन दिन के प्रवास पर आईं हैं। शुक्रवार को वह संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करेंगी। साथ ही नीम करौरी आश्रम जाएंगी। इसके अलावा वात्सल्य ग्राम गुरुकुलम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी एवं रामकिशन मिशन सेवाश्रम अस्पताल में अत्याधुनिक तीन मंजिला ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का लोकार्पण करेंगी। शनिवार को राष्ट्रपति गोवर्धन में गोल्फ कार्ट से गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाएंगी और दानघाटी मंदिर में दर्शन करेंगी। यहीं से वह सीधे वापस रवाना हो जाएंगीं।


">http://
 

इस्काॅन मंदिर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे पहले बुधवार को वृंदावन से गोवर्धन तक प्रस्तावित राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पूरे रूट पर फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इसमें सुरक्षा, यातायात और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा गया। रिहर्सल के दौरान काफिले में शामिल वाहनों ने निर्धारित मार्ग पर चलकर हर संभावित स्थिति का अभ्यास किया। सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रूट पर तैनात हो गए थे। काफिला वृंदावन से शुरू होकर गोवर्धन तक पहुंचा और इस दौरान मार्ग में आने वाले प्रमुख चौराहों, संकरे रास्तों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया। राष्ट्रपति के काफिले के लिए ‘जीरो ट्रैफिक’ व्यवस्था लागू करने की तैयारियां भी रिहर्सल के दौरान देखी गईं। 

इसकेतहत काफिले के गुजरने के समय पूरे रूट को आम यातायात के लिए पूरी तरह खाली रखा जाएगा। इसके लिए वैकल्पिक मार्गों और डायवर्जन की योजना पर भी अभ्यास किया गया। रिहर्सल के चलते कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए गए। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर आठ जिलों से फोर्स तैनात किया गया है। कई स्थानों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

">http://

 
विज्ञापन

वृंदावन में ट्रैफिक किया गया डायवर्ट
राष्ट्रपति के तीन दिवसीय दौरे के मद्देनजर 19 एवं 20 मार्च को नगर के सभी प्रवेश मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। 19 मार्च को वृंदावन कट, पानीगांव चौराहा, छटीकरा तिराहा एवं सुनरख तिराहा पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा, जबकि 20 को राष्ट्रपति के आवागमन के आगमन के दौरान मथुरा मार्ग एवं यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर से आने वाले वाहनों को व़ृंदावन कट एवं मसानी चौक पर ही रोक दिया जाएगा। वहीं अटल्ला चुंगी चौराहा से चुंगी चौराहा, विद्यापीठ चौराहा तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस के अनुसार पानीगांव चौराहा से सौ-सैया की ओर वाहनों पर रोक रहेगी। पानी घाट तिराहा से परिक्रमा मार्ग, ऄटल्ला चौराहा की ओर से नगर में वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। चामुंडा कट से परिक्रमा मार्ग ओर से, कैलाश नगर चौराहा से नगर की ओर, सौं सैया तिराहा से मसानी चौराहा एवं नगर की ओर, चुंगी चौराहा से से ऄटल्ला की ओर, ऄटल्ला चौराहा से सौ-सैया तिराहा की ओर, केशवधाम पुलिस चौकी चौराहे से पापड़ी चौराहे की ओर, पापड़ी चौराहे से रमणरेती चौकी की ओऱ, हरिनिकुंज तिराहे से इस्कॉन मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहन राष्ट्रपति के आवागमन के समय पूरी तरह से बंद रहेंगे।



बैरियर से रमणरेती चौकी की ओर, रुक्मिणी विहार गोल चक्कर से नगर में वाहनों को प्रवेश रोक रहेगी। वैष्णो देवी से नगर की ओर भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चारधाम गेट के पास मैदान पर लगे बैरियर से छटीकरा ऄंडरपास की ओर वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। छटीकरा से नगर की ओर सभी प्रकार के वाहनों पर रोक रहेगी। गरुण गोविंद गेट से छटीकरा अंडरपास की ओर, निफार्द नेत्र अस्पताल के सामने दिल्ली आगरा रोड के वृंदावन कट से नगर की ओर, सनुरख तिराहा से नंदनवन कट, हरेकृष्णा ओर्चिड से वराह घाट की ओर, जगुलघाट वैरियर से परिक्रमा मार्ग जादौन पार्किंग की तरफ वाहनों के के आवागमन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के नगर में आगमन के समय सभी प्रकार के वाहनों पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें