फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सास नोएडा आ गई है, वो मुझे मार देंगे': अगले दिन लाश लेकर गांव पहुंचे ससुराल वाले, बहन का शव देख बिलख पड़ा भाई

Tue, 13 Jun 2023 06:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, मैनपुरी

सार

विवाहिता के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। तभी गांव में पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही ससुराल वाले लाश को छोड़कर मौक से भाग गए।
 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के औंछा में नोएडा में विवाहिता की हत्या करने के बाद ससुरालीजन शव को लेकर गांव आ गए। मायके वालों को सूचना मिली तो वह गांव अचलपुर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। आरोपी पति सहित अन्य के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

ये है मामला 

जनपद एटा के थाना नयागांव क्षेत्र के गांव नगला बनी निवासी रामकिशन ने पुत्री सीमा (23) की शादी दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव अचलपुर निवासी संदीप उर्फ पिंटू के साथ की थी। शादी के बाद ससुरालीजन सीमा को मारते पीटते थे। कुछ समय पहले सीमा दामाद संदीप, ससुर मुकेश नोएडा के सेक्टर 62 हनुमान मंदिर के पास किराए पर रह रहे थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूसुफ बना अमित: हिंदू बनकर फंसाई युवती, शादी के लिए रखी थी धर्म परिवर्तन की शर्त; आरोपी गिरफ्तार

लाश लेकर पहुंचे गांव 

रामकिशन ने आरोप लगाया कि 11 जून को सीमा ने भाई रवि को फोन पर बताया था कि सास सुनीता भी नोएडा आ गईं हैं। उसे मारने का षड़यंत्र कर रहे हैं। जब वह लोग नोएडा पहुंचे तब तक हत्या करने के बाद ससुरालीजन शव को लेकर गांव अचलपुर आ गए थे। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने सीमा के शव को मोर्चरी भिजवाया। परिजन ने आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर हत्या की गई है। पुलिस ने दामाद संदीप, ससुर मुकेश, सास सुनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पत्नी को आया गुस्सा: घरवाली ने अदालत के बाहर किया कुछ ऐसा, शर्म से पानी-पानी हुआ पति; नहीं मिला पा रहा नजरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें