मैनपुरी के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान हत्याकांड को एक्शन प्लान में शामिल किए जाने के बाद अब 19 जून को मुकदमे की सुनवाई की जाएगी। इस मुकदमे में अभी वादी सहित केवल दो गवाहों की ही गवाही हो सकी है। हत्या करने वालों के दूसरे जिलों की जेलों में बंद होने के कारण वह तय तारीखों पर न्यायालय में नहीं आ रहे हैं।
2017 में हुई थी हत्या
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान की एक जनवरी 2017 को करहल रोड स्थित उनके पेट्रोल पंप पर हत्या हुई थी। विरोध करने पर पेट्रोल पंप के सेल्समैन जय कुमार निवासी रतवा थाना दन्नाहार को भी बदमाशों ने मार दिया था। हत्या करके भाग रहा एक शूटर नवनीत नेहरा निवासी मोदीनगर को ग्रामीणों तथा पुलिस ने घेराबंदी करके मार दिया था। मौके से भाग रहे शूटर गौरव गोस्वामी निवासी मुजफ्फरनगर, रिंकू निवासी मेरठ, हनी तोमर निवासी शामली पकड़े गए थे।
ये भी पढ़ें - यूसुफ बना अमित: हिंदू बनकर फंसाई युवती, शादी के लिए रखी थी धर्म परिवर्तन की शर्त; आरोपी गिरफ्तार
19 जून की तारीख
अपर जिला जज के न्यायालय में चल रहे इस मुकदमे को एक्शन प्लान में शामिल किए जाने के बाद अब मुकदमे की सुनवाई के लिए 19 जून की तारीख तय की गई है। वादी सहित घायल की कोर्ट में गवाही हो चुकी है। शेष गवाही के लिए गवाहों को नोटिस भेजे गए हैं। पीड़ित के वकील सुभाषचंद्र यादव पूर्व डीजीसी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की याचिका पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने मुकदमे का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। अब गवाही शुरू होने में तेजी आएगी। रिपोर्ट लिखाने वाला मृतक का पुत्र शिवम चौहान ही मुकदमे की पैरवी कर रहा है।
ये भी पढ़ें - पत्नी को आया गुस्सा: घरवाली ने अदालत के बाहर किया कुछ ऐसा, शर्म से पानी-पानी हुआ पति; नहीं मिला पा रहा नजरें