फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खातीपाड़ा के मंदिर के निर्माण की तैयारी

Wed, 29 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
मंदिर में दिन भर गूंजे देवी मां के जयकारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहामंडी के खातीपाड़ा में पथवारी मंदिर के विवाद का हल निकलने के बाद मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी है। नवरात्र में भी धार्मिक आयोजन की तैयारी लोगों ने कर ली है। वहीं छोटे से इस मंदिर में निर्माण कार्य कराने पर भी विचार किया जा रहा है। इस पर मोहल्ले में मीटिंग हो चुकी है। लोगों का कहना है कि मूर्तियां खुले में रखी हैं। इनके ऊपर छत होनी चाहिए। उधर, तनाव के चलते तीसरे दिन भी फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

बता दें, सोमवार रात खातीपाड़ा में एक साल से बंद पड़े पथवारी मंदिर का ताला खोलने को लेकर विवाद हो गया था। मोहल्ले के लोगों ने गेट तोड़ दिया था। बवाल भी हो गया था। पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने विवाद का हल निकालने को लेकर दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता की थी। इसके बाद मंदिर में पूजा अर्चना की अनुमति दे दी गई। बुधवार को भी पूजा अर्चना को बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। किसी तरह का विवाद न हो, उसके लिए फोर्स तैनात कर दी गई है।
लोहामंडी, शाहगंज, जगदीशपुरा और महिला थाना इंस्पेक्टर के अलावा 16 से अधिक सिपाहियों की ड्यूटी लगी है।  मोहल्ले की महिलाओं का कहना है कि मंदिर में धार्मिक आयोजन की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही प्रशासन की अनुमति के बाद मंदिर में निर्माण कार्य कराया जाएगा। मंदिर की दीवार टूटी हुई है। छत भी नहीं है। इसको भी बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें