फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मेले की तैयारियों में प्रशासन, एसडीएम ने लहरा घाट पर परखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
कासगंज के लहरा घाट पर कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर निरीक्षण के दौरान दिशा निर्देश देते एसडीए? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियों का खाका खींच लिया है। जिला अधिकारी सीपी सिंह के निर्देश पर एसडीएम ललित कुमार और सीओ आरके तिवारी ने लहराघाट पर पहुंचकर व्यवस्थाएं परखी हैं। चाक चौबंद व्यवस्थाओं के लिए कार्य योजना बना ली है। साथ ही संबंधितों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन

यह की गई हैं तैयारियां
लहरा घाट- लहरा घाट पर नगरपालिका सोरों द्वारा गंगानदी के सुरक्षित जलस्तर तक संकेतक लगाए जाएंगे। जिससे श्रद्धालु गहराई तक न जाए। अस्थायी पुलिस चौकी सुविधा केंद्र बनाया जाएगा। लाइट के लिए जेनरेटर की व्यवस्था रहेगी। तीन मोटरचलित नौका गंगानदी में रहेंगी। आपातकाल की स्थिति के लिए लाइफ सेविंग जैकेट रहेगी। ट्रैक्टर इत्यादि फंसने पर क्रेन की व्यवस्था रहेगी।
लहरा घाट से सोरों कस्बे तक-
नगरपालिका सोरों द्वारा लहराघाट से सोरों कस्बे तक कच्चे व सड़क मार्ग को सही कराया जाएगा। पूरे रास्ते में प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। विद्युत विभाग द्वारा विद्युत लाइन को चैक किया जाएगा। कोई भी तार झूलता मिलने पर उसे तत्काल ठीक किया जाएगा। कस्बा सोरों से जाने वाले ट्रैक्टर, भारी वाहन के आने जाने के रास्ते अलग अलग रखे जाएंगे। जिससे कस्बे में जाम न लगे।
विज्ञापन

कस्बा सोरों-
कस्बे में हरि की पैड़ी पर एक अस्थायी पुलिस चौकी तथा नगरपालिका में सुविधा केंद्र बनाया जाएगा। जहां पर एक खोया पाया केंद्र भी संचालित होगा। पब्लिक एडरेस सिस्टम का संचालन भी यहीं से किया जाएगा। पुलिस द्वारा कस्बे में पर्याप्त पुलिसबल लगाकर ट्रैफिक व्यवस्था नियंत्रित की जाएगी। मेला मैदान में एक बड़ी पार्किंग बनाई जाएगी।
वर्जन-
- महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियों का खाका खींचा गया है। शिव भक्तों को कोई परेशानी न हो इसलिए चाक चौबंद व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। - ललित कुमार, एसडीएम।
- शिवभक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस, पीएसी तैनात रहेगी। अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई जा रही हैं। पुलिस रास्ते में जगह जगह गश्त भी करती रहेगी- आरके तिवारी सीओ सिटी।
विज्ञापन

रिपोर्ट एवं संपादन अजय झंवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें