फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में लाइन लॉस रोकने के लिए योगी सरकार उठाने जा रही ये कदम

Mon, 15 Jan 2018 05:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
bjp leader shrikant sharma - फोटो : pti
विज्ञापन
आजादी के 70 वर्ष बाद भी देश में करीब 4.50 करोड़ परिवार ऐसे हैं, जो अंधेरे में जिंदगी में बिता रहे हैं। इनमें करीब 2 करोड़ परिवार अकेले उत्तर प्रदेश में हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश की योगी सरकार अल्पकाल में ही करीब 50 लाख परिवारों तक विद्युत कनेक्शन पहुंचाए हैं और करीब 1.50 करोड़ परिवार तक भी जल्द बिजली पहुंचा दी जाएगी। 

यह कहना है ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का। वह रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दिव्यांग मेधावी छात्रवृत्ति समारोह के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। 
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के तहत घर-घर तक गैस कनेक्शन पहुंचाने का निश्चय किया था, उसी तरह हर घर को रोशन करने की योजना पर भी सरकार काम कर रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

कनेक्‍शन के लिए भटकना नहीं पड़ता 

इसी के तहत योगी सरकार बड़े स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को कनेक्शन दे रही है। गरीबों को मुफ्त कनेक्शन दिया जा रहा है। एक जमाना था जब बिजली कनेक्शन के लिए लोगों को भटकना पड़ता था। अब उन्हें घर बैठे कनेक्शन दिया जा रहा है। 

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विद्युत चोरी रोकने के लिए सरकार गंभीर है। जहां लाइन लॉस की शिकायत है वहां सरकार ने ऐसे फीडर चिह्नित किए हैं जहां राजस्व की हानि हो रही है। उन चिह्नित फीडरों से पोषित इलाकों में प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। 

प्रदेश की कानून व्यवस्था के सवाल पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि योगी सरकार में अपराधियों में खौफ का वातावरण है। सरकार अपराध के खिलाफ सख्त है, किसी अपराधी को संरक्षण नहीं दिया जा रहा है। 

प्रदेश में घटनाएं हुई हैं लेकिन यह भी तय है कि घटनाओं का खुलासा भी हुआ है। मथुरा में लगातार हो रही घटनाओं और विशेषकर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनरायण के रिश्तेदार की हत्या के संबंध में उन्होंने कहा कि यह रंजिश का मामला है लेकिन यहां भी अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें