कासगंज। माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को बीएवी इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। चुनाव में जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाह व जिला मंत्री हरि सिंह मौरेश चुने गए। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। शिक्षकों ने विजेता पदाधिकारियों का स्वागत किया।
प्रदेशीय मंत्री देवेंद्र कुमार यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामलाल कुशवाहा, मंडल मंत्री आलोक कुमार की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे, गोपाल सिंह राघव, वेद प्रकाश, डॉ. रामनिवास, राजेश यादव, प्रवीना यादव, जिला संयुक्त मंत्री गौरव सिंह, सलीम खान, दिनेश चंद्र माथुर, अभिषेक शर्मा, मनोज उपाध्याय, नीलेश, कोषाध्यक्ष ब्रजेश सिंह राठौर, अंकेक्षक आशीष वर्मा, मीडिया प्रभारी जनार्दन सिंह तोमर चुने गए। संरक्षण समिति में देवी सिंह वर्मा, वीरेंद्र कुमार शर्मा, सत्यप्रकाश मिश्रा, संघर्ष समिति अध्यक्ष हृदेश कुमार पांडेय, मंत्री डॉ. जयंत कुमार गुप्ता चुने गए। तहसील कार्यकारिणी के चुनाव में कासगंज तहसील के अध्यक्ष ऋषिकुमार मौर्य, मंत्री पुलकित प्रिय, सहावर के अध्यक्ष पुनीत कुमार, मंत्री अमर सिंह, पटियाली के अध्यक्ष रक्षपाल सिंह, तरुण पांडेय चुने गए।
प्रांतीय प्रतिनिधि में आलोक कुमार दुबे, प्रेम प्रकाश कुशवाह, हरि सिंह मौरेश, सुबोध कुमार, दुर्वेश सिंह, कवीश गुप्ता, जिज्ञासु सक्सेना को चुना गया। इसके साथ ही 15 जिला कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।