फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अस्पताल पहुंचने से पहले ऑटो में गूंजी किलकारी, गर्भवती ने बेटी को दिया जन्म; दोनों हैं सुरक्षित

Wed, 05 Aug 2026 10:10 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में प्रसव के लिए महिला अस्पताल जा रही गर्भवती ने रास्ते में तेज प्रसव पीड़ा के बीच ऑटो में ही बच्ची को जन्म दे दिया। अस्पताल पहुंचने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने महिला को तुरंत डिलीवरी हॉल पहुंचाकर आवश्यक उपचार किया, फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
ऑटो में गूंजी किलकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में लंगड़े की चौकी निवासी सनी गर्भवती पत्नी शीतल को प्रसव के लिए ऑटो से मंगलवार को महिला चिकित्सालय लेकर जा रहे थे। तेज प्रसव पीड़ा होने पर शीतल ने रास्ते में बेटी को ऑटो में जन्म दिया।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने महिला को भर्ती किया। चिकित्सकों की टीम ने कुशलतापूर्वक सुरक्षित वहां प्लेसेंटा (गर्भनाल) हटाने सहित अन्य आवश्यक चिकित्सीय प्रक्रिया पूरी की।

महिला अस्पताल की अधीक्षक डॉ. पुष्पलता ने बताया कि महिला ने रास्ते में ही बेटी को ऑटो में जन्म दिया। अस्पताल में मेडिकल टीम महिला को स्ट्रेचर से सीधे डिलीवरी हॉल ले गई और वहां पर उपचार किया गया। जच्चा और बच्चा दोनों को पीएनसी वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें