फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों। स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के लिए लाई गई महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने महिला की मौत के लिए स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों का आरोप है कि नर्स के इंजेक्शन लगाते ही महिला की मौत हो गई। जबकि स्वास्थ्य विभाग मौत का कारण कार्डियक अटैक मान रहा है। परिजनों ने महिला का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

ग्राम पिलोसराय निवासी प्रमुखी (33)पत्नी राजकुमार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन दोपहर लगभग 3 बजे उसे सोरों के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद स्टाफ नर्स मंजू देवी ने उसे भर्ती कर लिया और उसका प्रसव कराने लगी। स्टाफ नर्स ने महिला को एक इंजेक्शन लगाया। महिला ने बच्चे को जन्म देने से पहले कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। महिला की मौत होते ही परिजन चीत्कार कर उठे।
महिला के पहले से ही तीन बच्चे हैं। महिला का पति उसके शव को गांव वापस ले गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीश कुमार का कहना है कि स्टाफ नर्स द्वारा गर्भवती महिला के कोई इंजेक्शन नहीं लगाया गया। अस्पताल लाने के कुछ मिनट बाद ही महिला के सीने में दर्द व हाथ पैर ऐंठने लगे और महिला की मौत हो गयी। महिला की मौत का कारण कार्डियक अटैक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें