फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रीति डिमरी ने मनवाई बात, लड़कों के साथ लड़कियां भी इंग्लैंड जाएंगी

विज्ञापन
प्रीति डिमरी
विज्ञापन
आगरा। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) इस वर्ष खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर दिलाने के लिए इंग्लैंड दौरे पर भेजेगा। खास बात यह है कि इस बार महिला टीम भी इंग्लैंड जाकर एक्सपीरियंस और प्रैक्टिस मैच खेलेगी। यह महत्वपूर्ण फैसला बुधवार को हुई बैठक में लिया गया, जिसके पीछे आगरा की अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी प्रीति डिमरी की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन

बैठक में पहले केवल लड़कों की टीम को इंग्लैंड भेजने पर सहमति बनी थी। मगर एमसीए की इंप्रूवमेंट कमेटी की सदस्य प्रीति डिमरी ने महिला खिलाड़ियों को भी समान अवसर देने की जोरदार पैरवी की। आखिरकार उनकी बात को मानते हुए महिला टीम को भी इंग्लैंड भेजने का निर्णय लिया गया। प्रीति डिमरी ने बातचीत में बताया कि महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर प्लेटफॉर्म देने के लिए इस तरह के एक्सपोजर टूर जरूरी हैं। इंग्लैंड दौरे से खिलाड़ियों के खेल और आत्मविश्वास दोनों में सुधार होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें