फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल दिवस: दद्दा को बेटियों का तोहफा, जर्मनी को 3-1 से हराकर झूमा भारत; जगबीर सिंह बोले- मुश्किल था नजरें हटाना

Sat, 29 Aug 2026 09:53 AM IST
Dhirendra Singh अमर उलाजा न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

विश्व कप हॉकी में भारतीय महिला टीम ने जर्मनी को 3-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की और शीर्ष पांच में जगह बनाई। आगरा के पूर्व भारतीय कप्तान और ओलंपियन जगबीर सिंह ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे मेजर ध्यानचंद को खेल दिवस से पहले शानदार तोहफा बताया।
 
विज्ञापन
हॉकी टीम के पूर्व कप्तान व कोच जगबीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विश्व कप हॉकी में भारत की महिला टीम ने जर्मनी को 3-1 से शिकस्त दी तो आगरा के पूर्व भारतीय कप्तान और ओलंपियन जगबीर सिंह भी खुशी से झूम उठे। उन्होंने कहा कि लड़कियों ने ऐसा खेल दिखाया कि टीवी से नजरें हटाना मुश्किल हो गया था। खेल दिवस से ठीक पहले मिली यह जीत हॉकी के जादूगर दद्दा मेजर ध्यानचंद को दिया गया बेहद कीमती तोहफा है और इसे देखकर जरूर गर्व महसूस हुआ होगा।
विज्ञापन


भारतीय महिला टीम जर्मनी की सशक्त टीम की हरा कर टॉप पांच में स्थान बनाने में कामयाब रही। जगबीर सिंह ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। कहा कि खिलाड़ियों के बीच शानदार तालमेल, तेज आक्रमण और मजबूत डिफेंस ने मुकाबले को भारत के पक्ष में बनाए रखा। दबाव के पलों में भी खिलाड़ियों ने धैर्य नहीं खोया और मिले मौकों को गोल में तब्दील किया।

पूर्व कप्तान ने कहा कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर दद्दा मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई जाती है। ऐसे समय विश्व कप में भारतीय महिला टीम की शानदार जीत बेहद खास है। उन्होंने कहा कि देश की बेटियों का यह प्रदर्शन दद्दा को सच्ची श्रद्धांजलि जैसा है। पूर्व कप्तान ने टीम के कोचिंग स्टाफ की मेहनत को भी इस सफलता का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की फिटनेस, रणनीति, डिफेंस और आक्रमण में लगातार सुधार दिखाई दे रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि टीम अब बड़ी और मजबूत टीमों के खिलाफ भी बिना किसी दबाव के अपना स्वाभाविक खेल खेल रही है।
विज्ञापन


जर्मनी पर जीत और विश्व कप में पांचवें स्थान के प्रदर्शन को उन्होंने भारतीय महिला हॉकी के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए उम्मीद जताई कि टीम इसी लय को आगे भी कायम रखेगी और आने वाले टूर्नामेंटों में देश के लिए पदक जीतेगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें