फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांव पसार रहा मलेरिया और डेंगू का मच्छर: इन चार बातों का ध्यान रखें नहीं तो पहुंचेंगे अस्पताल, मिले इतने मरीज

Sat, 19 Aug 2023 12:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

मलेरिया और डेंगू का मच्छर घर-घर पांव पसार रहा है। ताजनगरी आगरा में डेंगू के पांच और मलेरिया के छह मरीज मिले हैं। इसके बाद स्वास्थ विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग की ओर से डेंगू और मलेरिया से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है। 
 
विज्ञापन
मच्छर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेंगू और मलेरिया के मामले बढ़ते जा रहे हैं। दो दिन में 142 नमूनों की जांच में डेंगू के 5 और मलेरिया के 6 मरीज मिले हैं। इनमें से डेंगू की एक महिला मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है। इसको हृदय रोग की भी बीमारी है। डेंगू के इस साल 14 और मलेरिया के 12 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की लैब में नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें ये मरीज मिले हैं। इनमें जगनेर निवासी 57 साल का व्यक्ति, शाहदरा का 40 साल का युवक, न्यू सीता नगर निवासी 40 साल का युवक, जवाहर नगर खंदारी का 17 साल का किशोर और आवास विकास कॉलोनी निवासी 37 साल की महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। महिला हृदय रोग से भी पीड़ित हैं और इसके इलाज के लिए दिल्ली गेट स्थित अस्पताल में भर्ती है। इनके घरों पर टीम ने सर्वे किया। 18 के घरों में कूलर की टंकी और ड्रम में डेंगू का लारवा मिला। एंटी लारवा का छिड़काव करते हुए पानी साफ करवाया।

ये भी पढ़ें -  जीजा की करतूत: साली की छोटी सी भूल, मजबूर कर बनाए संबंध, फिर जो हुआ... जीते जी मर गई वो
 

इन बातों का रखें ख्याल:

- आसपास पानी न भरने दें, जलभराव होने पर केरोसिन की बूंदें छिड़क दें।
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर सोएं, रात में मच्छरदानी का उपयोग करें।
- मच्छर भगाने के लिए नीम की पत्तियां जलाएं, टंकी-ड्रम को ढककर रखें।
- कूलर की टंकी का पानी साफ करें, एंटी लारवा का छिड़काव कराएं।

ये भी पढ़ें -  कचौड़ी वाला हुआ लापता: रोज सुबह आती है भीड़ और लौट जाती है, बेचैन लोग बोले- नहीं मिल पा रहा वो स्वाद

 

विज्ञापन

बरसात के मौसम में सक्रिय हो जाते हैं मलेरिया और डेंगू के मच्छर

डेंगू और मलेरिया मच्छरों से फैलने वाली एक प्रकार की बीमारी है जो अक्सर बरसात के मौसम में काफी सक्रिय हो जाती है। मलेरिया और डेंगू के मच्छर अक्सर सूर्यास्त होने पर लोगों को निशाना बनाते हैं। अगर एक बार मलेरिया और डेंगू के वायरस मानव शरीर में प्रवेश कर जाता है तो इंसान को अक्सर चढ़ उतर कर तेज भुखर आता है और जब तक दवा का असर रहता है तो बुखार सही रहता है और दवा के प्रभाव खत्म होते ही फिर से तेजी से बुखार चढ़ने लगता है और इसके अत्यधिक प्रभाव के कारण मानव रक्त के रक्त प्लेटलेट्स में भारी कमी आने लगती है और जिसके कारण इंसान के शरीर की इन रोगों से लड़ने की क्षमता खत्म होने लगती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें