अमांपुर। कस्बा के मक्खन लाल इंटर काॅलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से शुरु हो गईं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुईं। परीक्षा में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों ने बोर्ड की अगले महीने होने वाली मुख्य परीक्षा की तैयारियों को परखा।
काॅलेज प्रधानाचार्य डाॅ. रामजीलाल वर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देश पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराई जा रही हैं। परीक्षा का समय सुबह 10 से 12 बजे तक रखा गया है। सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के विद्यार्थियों की सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट के विधार्थियों की हिंदी की परीक्षा सम्पन्न कराई गई। संवाद