आगरा। मानस नगर के श्रवण बैडमिंटन अकादमी में इंटरनल बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित किया गया। जीडी गोयनका स्कूल के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में 150 से अधिक खिलाड़ियों ने 24 श्रेणियों में अपना हुनर दिखाया। शानदार प्रदर्शन की बदौलत प्रयान शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया, उन्होंने चार खिताब अपने नाम किए। वहीं, दो खिताब सहित कुल 5 पदक जीतकर विहान चौधरी स्टार प्लेयर बने।
प्रतियोगिता के परिणाम
बालक वर्ग अंडर-9 में प्रवित, स्टार प्लेयर में लोकेश, अंडर-11 में अनंत, स्टार प्लेयर में लोकेश, अंडर-13 एकल में शौर्य व स्टार प्लेयर में अक्षत राज विजेता रहे। अंडर-13 युगल में शौर्य व विहान और स्टार प्लेयर युगल में विहान व अक्षत राज की जोड़ी ने जीत दर्ज की। अंडर-15 एकल में हरमन सिंह व स्टार प्लेयर में प्रयान विजेता बने। अंडर-15 युगल में विहान व ऋषिक और स्टार प्लेयर युगल में प्रयान व सोहम की जोड़ी जीती। ओपन कैटेगरी एकल में प्रयान और युगल में प्रयान व सोहम की जोड़ी विजेता रही।
बालिका वर्ग के अंडर-9 में काव्या, अंडर-11 में दीवा और अनन्या ने अपने-अपने मैच जीते। अंडर-13 एकल में आर्वी सीतलानी व स्टार प्लेयर में सृष्टि विजेता रहीं। अंडर-13 युगल में आराध्या अरोड़ा व आराध्या पाराशर की जोड़ी जीती। अंडर-15 में सृष्टि, ओपन कैटेगरी एकल में अनन्या अग्रवाल और ओपन युगल में क्रिशा व माही की जोड़ी ने खिताब जीता। वहीं, पुरुष एकल में हेमराज चौहान और महिला एकल में रुचि चौधरी विजेता रही।
मुख्य अतिथि जीएसटी कमिश्नर ग्रेड-1 पंकज गांधी, जीएसटी कमिश्नर ग्रेड-2 अंजनी कुमार, जीएसटी डिप्टी कमिश्नर रितु सिंह, रेलवे मजिस्ट्रेट अमन कुमार, बैडमिंटन संघ के संरक्षक व जिला जज महेश नौटियाल, अध्यक्ष बीना लवानिया, सचिव राहुल पालीवाल और चेयरमैन विनोद सीतलानी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। सफल आयोजन पर जीडी गोयनका स्कूल के प्रो-वाइस चेयरमैन संजय अग्रवाल और प्रिंसिपल पुनीत वशिष्ठ ने खिलाड़ियों को बधाई दी। कोच अमित उपाध्याय, पवन मंगल, नंदी रावत, मनीष गुडवानी, डॉ. संदीप फौजदार आदि मौजूद रहे।