फोटो 12 कासगंज के सरावल में बिजेता खिलाडियों को पुरस्कार प्रदान करती ग्राम प्रधान सीमा देवी। स
कासगंज। सिढ़पुरा के सरावल में एलआर इंटर कॉलेज में मंगलवार को खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत प्रोग्राम के तहत खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सरावल, नंगला भिखारी, सुजानपुर और नगला बादाम सहित आसपास के गांवों के युवाओं ने भाग लिया। 200 मीटर दौड़ में प्रशांत ने बाजी मारी। वहीं, लंबी कूद में विशाल विजेता रहे।प्रतियोगिता का शुभारंभ गांव सरावल की प्रधान सीमा देवी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में कुल छह खेल कराए गए। पुरुष वर्ग की 200 मीटर दौड़ में प्रशांत ने पहला स्थान हासिल किया। प्रिंस दूसरे और निशांत तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में विशाल प्रथम, नितिन द्वितीय और आशिक तृतीय रहे। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में संदली प्रथम, सविता द्वितीय और संध्या तृतीय रहीं। लंबी कूद में चांदनी प्रथम रहीं। संध्या द्वितीय और नंदिनी तृतीय रहीं। आयोजन में एटा के नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा कल्याण अधिकारी पुनीत गोयल सहित सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ वर्मा और प्रांजुल वर्मा की अहम भूमिका रही।