फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मटर मंडी मोहनपुरा से पिवारी के मध्य होगी संचालित

Wed, 12 Nov 2025 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 31 कासगंज मोहनपुरा के ग्रामीणों से बातचीत करते एसडीएम संजीव कुमार। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
कासगंज। एनएचएआई पर सडक़ का निर्माण होने के कारण आगामी समय में मटर मंडी संचालित करने में होने वाली दिक्कत के मद्देनजर एसडीएम संजीव कुमार, सीओ आंचल चौहान ने मोहनपुरा पहुंचकर मटर कारोबारियों से मटर मंडी के संचालन के संबंध में वार्ता की। इस दौरान मटर मंडी मोहनपुरा और पिवारी के बीच संचालित करने पर सहमति बनी।मटर मंडी के संचालन के दौरान सड़क का एक हिस्सा बंद करके मटर कारोबार का संचालित होगा। इससे आमजनों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।एनएचएआई की सड़क का निर्माण सिकंदराराऊ से बरेली तक किया जाना प्रस्तावित है। पहले फेज में सिकंदराराऊ से सोरों तक सड़क निर्माण की प्रक्रिया संचालित हो रही है। जिसके कारण मार्ग जगह जगह अवरूद्ध है। वाहनों के आवागमन के लिए सड़क पर बैरियर लगाकर वैकल्पिक रास्ते छोड़े गए हैं। जहां से ट्रैफिक पास हो रहा है। मटर कारोबार के समय सैकड़ों वाहन मोहनपुरा मटर मंडी में पहुंचते हैं। जिससे सड़क पर जाम लग जाता है। अभी सड़क निर्माणाधीन होने के कारण मंडी संचालन में व्यवधान होगा। इसके समाधान के लिए प्रशासन ने पहल की है। मोहनपुरा-पिवारी के बीच मंडी संचालित होने पर कारोबार अच्छे से होगा और आवागमन भी प्रभावित नहीं होगा।मोहनपुरा पिवारी के मध्य एक निजी व्यक्ति का बड़ा खेत खाली है। ऐसी स्थिति में भू-स्वामी से मटर कारोबारियों को कारोबार संचालित करने के लिए जगह देने की सहमति पर वार्ता होगी। जिसका किराया कारोबारियों को देना होगा। एसडीएम संजीव कुमार का कहना है कि मोहनपुरा की मटर मंडी का संचालन मोहनपुरा और पिवारी के मध्य होगा। इस संबंध में मटर कारोबारियों से वार्ता कर सहमति बनाई गई। जिससे समस्या का समाधान हो सके और यातायात भी प्रभावित नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें