फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से शादी की इंकार करने पर हुई थी प्रमोद की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव छाछा निवासी प्रमोद कुमार की हत्या आरोपी से पुत्री की शादी करने से इनकार करने की वजह से की गई थी। शुक्रवार को पुुलिस ने मुख्य आरोपी सहित सहयोगी को गिरफ्तार किया। कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। सीओ ने प्रेसवार्ता कर घटनाक्रम की जानकारी देते हुए हत्याकांड का खुलासा किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव छाछा निवासी प्रमोद कुमार (52) सात जुलाई को खेत पर पानी लगाने की बात कह कर घर से गए थे। अगले दिन उनका शव गांव बनाहार जाने वाली खर्रा पुलिया के नीचे पड़ा मिला था। उनकी चाकू से गोद कर हत्या की गई थी। शव को छिपाने के उद्देश्य से ऊपर सूखी घासफूस डाल दी थीं। मृतक की पत्नी राजनश्री ने गांव जगतपुरा निवासी सतेंद्र सिंह व साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
शुक्रवार को सीओ भोगांव अमर बहादुर ने प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी सतेंद्र व साथी रामविलास जाटव उर्फ पासवान को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या किए जाने का जुर्म इकबाल किया। निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया। सतेंद्र ने बताया कि रामविलास से उसकी गहरी दोस्ती है। वह करीब तीन माह पूर्व प्रमोद के परिवार की एक किशोरी को साथ ले गया था। दो दिन बाद किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद से सतेंद्र लगातार प्रमोद पर अपनी पुत्री की शादी उससे किए जाने का दबाव बना रहा था। लेकिन प्रमोद ने इसके लिए साफ इंकार कर दिया था। इसी बात से गुस्साए सतेंद्र ने सात जुलाई की रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें