फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी सदर सीट पर प्रसपा की है तैयारी

विज्ञापन
31एमएनपी-19-शहर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते प्रसपा जिलाध्यक्ष वोट सिंह यादव साथ में हरि? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के जिलाध्यक्ष वोट सिंह यादव ने शुक्रवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मैनपुरी की सदर विधानसभा सीट पर दावा किया। उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर प्रसपा और सपा मिलकर चुनाव लड़ेगी। सदर सीट पर हमारी तैयारी बेहतर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गठबंधन से पहले प्रसपा ने फर्रुखाबाद के भोजपुर सीट पर अर्चना भदौरिया और मैनपुरी सदर सीट पर औंछा के भगवंतपुर निवासी हरिप्रकाश यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। प्रसपा इन दोनों सीटों पर अपना दावा प्रस्तुत कर रही है। पार्टी हाईकमान की भी इस संबंध में सपा हाईकमान से वार्ता चल रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर स्थिति साफ है। प्रसपा और सपा सीटों पर सर्वे करा रही है, जो दल जीतने की स्थिति में होगा उस सीट पर उसी दल का प्रत्याशी मैदान में होगा। प्रेसवार्ता के दौरान प्रसपा के घोषित प्रत्याशी हरिप्रकाश यादव, पंकज चौहान, सचिन यादव, मनीराम यादव, अरविंद यादव, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें