दन्नाहार। तहसील सदर की ग्रामसभा सिरौलिया में पांच साल बीतने के बाद भी पात्र ग्रामीणों को आवास और शौचालय नहीं मिल सके हैं। पेंशन पाने के लिए ग्रामीण कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। गांव में विकास कार्य नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पात्रता के आधार गांव में शिविर लगवाकर योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।
विकासखंड मैनपुरी की ग्राम पंचायत सिरौलिया में विकास कार्य नहीं कराए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है पात्रता के बाद सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। आवास और शौचालय पाने के लिए ग्रामीण लगातार चक्कर लगा रहे हैं। गांव में कई परिवार आज भी झोंपड़ी में रह रहे हैँ।
गांव में जो शौचालय बनाए गए वह अधूरे हैं। कहीं प्लास्टर तो कहीं सीट नहीं है। पेंशन पाने के लिए पात्र भटक रहे हैँ। आरती, रेशमा, किरन, सूरजमुखी, रामवती, सुरेंद्र सिंह, नागेंद्र, मोरश्री, दीप सिंह का आरोप है गांव में विकास कार्य के नाम पर धोखा किया है। ग्रामीणों ने सीडीओ से गंाव में कराए गए विकास कार्यों की जांच कराने और गांव में शिविर लगाकर पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।