फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान और सचिव पर लगाया लाखों के गबन का आरोप

विज्ञापन
09एमएनपी-09-कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते ईसईमाझपाटी के लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड कुरावली की ग्राम पंचायत ईसई मांझपार्टी और कनिकपुर महलोई के ग्रामीण सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए ग्राम प्रधान और सचिव पर फर्जी कार्य दिखाकर लाखों रुपये का गबन करने का आरोप लगाया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव ईसई मांझपाटी के ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान अर्चना देवी व सचिव रवनीश यादव ने ग्राम पंचायत में फर्जी कार्य दिखाकर अब तक 53 लाख रुपये का गबन किया है। मनरेगा के सभी कार्य जहां जेसीबी से कराने का आरोप लगाया तो वहीं आवासों में भी धांधली की शिकायत की। उन्होंने कुछ कार्यों की सूची भी ज्ञापन के साथ जिलाधिकारी को जांच के लिए सौंपी। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। मांग करने वालों में हरविलास, सर्वेश कुमार, रहीश पाल, सुबोध कुमार, विनोद कुमार, विजय, राजेंद्र सिंह, श्यामबाबू, राजू, प्रमोद कुमार, गीतम सिंह आदि शामिल रहे।
वहीं गांव कनिकपुर महलोई के ग्रामीणों ने दी गई शिकायत में बताया कि ग्राम प्रधान दिलीप कुमार और सचिव रवनीश यादव ने फर्जी कार्य दिखाकर सरकारी धनराशि का गबन किया है। उनका आरोप है कि अब तक ग्राम प्रधान और सचिव 95 लाख रुपये का गबन कर चुके हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान बलवीर सिंह, शेर सिंह, दिनेश कुमार, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें