फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाया फर्जीवाड़ा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड बरनाहल के गांव नगला बुधुआ के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर आवास और शौचालय में गबन का आरोप लगाया है। सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सीडीओ को सौंपा। उन्होंने जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर पहुंचे नगला बुधुआ के ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव ग्राम पंचायत अहमदपुर में शामिल है। ग्राम प्रधान द्वारा 15 प्रधानमंत्री आवास और 80 शौचालयों की धनराशि का गबन करने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया। साथ ही ग्रामीणों ने अन्य निर्माण कार्यों में भी फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सीडीओ को सौंपकर जांच कराने की मांग की। उन्होंने प्रधान और सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं प्रधान ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि चुनाव की रंजिश के तहत शिकायत की गई है। अवधेश कुमार, नरेंद्र सिंह, अमर सिंह, विश्वनाथ, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, जसवंत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें