फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में तीसरा गर्म शहर रहा आगरा

विज्ञापन
ताजमहल पर पहुंचे पर्यटक गर्मी से परेशान रहे। - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा।
विज्ञापन

फरवरी में मौसम ने एकाएक करवट बदल ली है। कुछ दिन पहले दिन में पारा जहां सामान्य से नीचे था, अब सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा हो चुका है। बुधवार को आगरा प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। इस सीजन में सबसे ज्यादा पारा बुधवार को रहा जो 29.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। प्रदेश में झांसी सबसे गर्म शहर रहा। उसके बाद प्रयागराज और तीसरे नंबर पर आगरा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होने वाला है।
बुधवार को सुबह हल्की सर्दी रही लेकिन दोपहर में मौसम गर्म हो गया। अब तक जैकेट और स्वेटर में दिखने वाले लोग केवल शर्ट में ही नजर आने लगे। ताजमहल समेत स्मारकों पर आए सैलानियों को दोपहर में गर्मी महसूस हुई। दिन में धूप में ज्यादा देर तक रहने पर पसीना आने लगा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 11.2 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में मौसम में कोई बदलाव नहीं आएगा। सुबह सर्द रहेगी तो दिन में तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहेगा।
झांसी 31 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज 29.7 डिग्री सेल्सियस
आगरा 29.2 डिग्री सेल्सियस
बांदा 29.2 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ 27.9 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें