फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राधारानी पर कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने की ऐसी टिप्पणी, मथुरा में फूंका गया पुतला... किया ये ऐलान

Thu, 13 Jun 2024 08:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधारानी पर ऐसी विवादास्पद टिप्पणी  की जिससे ब्रज के लोगों में उबला है। आक्रोशित लोगों ने कथावाचक का पुतला दहन किया। इस दौरान ऐलान किया गया कि ब्रज में कहीं भी प्रदीप मिश्रा की कथा नहीं होने दी जाएगी। 

 
विज्ञापन
फूंका गया पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के विवादास्पद टिप्पणी से ब्रज के लोगों में गुस्सा है। मथुरा में होली गेट पर हिंदूवादी संगठनों के नेताओं ने कथावाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ नरेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इस दौरान कहा कि कथावाचक झूठा नाम और प्रसिद्धी पाने के लिए ये ढ़ोंग कर रहे हैं। उन्होंने सनातनियों का अपमान करने का काम किया है। ये ब्रज के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


राधारानी पर की थी ये टिप्पणी
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने एक कथा के दौरान कहा कि राधाजी बरसाना नहीं, बल्कि रावल गांव की रहने वाली थीं। बरसाना में उनके पिता की कचहरी थी। वहां पर वे साल में एक बार जाती थी। वर्ष में एक बार आना, यानि बरसाना। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की 16 हजार रानियों में राधा का नाम नहीं है। उनके पति में श्रीकृष्ण का नाम नहीं है। राधा जी के पति का नाम अनय घोष, उनकी सास का नाम जटिला और ननद कुटिला थीं। छाता गांव में राधाजी की शादी हुई थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें