फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2024: कासगंज में इन दो  केंद्र पर होंगी प्रयोगात्मक परीक्षा, वंचित परीक्षार्थियों को मिलेगा मौका

Fri, 16 Feb 2024 09:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

प्रयोगात्मक परीक्षा जो परीक्षार्थी नहीं  दे सके, उन्हें दूसरा मौका मिलने जा रहा है। दो परीक्षा केन्द्रों पर इन  परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी।  
 
विज्ञापन
केंद्र में प्रवेश करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले के वंचित परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परिषद से कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। शुक्रवार को परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा के लिए दो केंद्र निर्धारित किए गए है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्थानीय शिक्षकों को परीक्षा के लिए परीक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन


जिले में दूसरे चरण में दो फरवरी से नौ फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की गईं। परीक्षा के लिए बोर्ड से जो परीक्षकों की सूची भेजी उसमें से जिले के कई विद्यालय ऐसे रहे जिनमें नियुक्त किए गए परीक्षकों से या तो संपर्क नहीं हो पाया या फिर निजी कारणों से परीक्षकों ने आने से मना कर दिया, जिससे जिले के कई विद्यालय ऐसे रहे जिनमें प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित नहीं हो सकी। ऐसे स्कूलों के विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित न रह जाए इसके लिए विभाग से बोर्ड को सूचना भेजी गई। 

बोर्ड से जिला स्तर पर केंद्र का निर्धारण कर परीक्षकों की तैनाती कर परीक्षा कराने के निर्देश दिए। परीक्षा के लिए 16 फरवरी की तिथि निर्धारित कर दी गई। भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं भूगोल के लिए श्रीगणेश इंटर कॉलेज एवं गृह विज्ञान के लिए एसरीएल यादव इंटर कॉलेज महमूदपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के लिए विषय के आधार पर परीक्षक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें