फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मिठाई की दुकान से लौटा घर, फिर कमरे में ऐसे हाल में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 16 Feb 2024 09:06 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मिठाई की दुकान पर काम करने वाले युवक की लाश कमरे में फंदे पर लटकी मिली। वह काम करने के बाद कमरे पर आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के हरीपर्वत के नगला बेनी प्रसाद मोहल्ले में एक युवक ने बृहस्पतिवार को दोपहर में अपने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। वह एक मिठाई की दुकान में कर्मचारी था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का शक है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि जलेसर निवासी अंकित (23) शाह मार्केट स्थित बृज रसायन मिष्ठान भंडार में कर्मचारी था। वह नगला बेनी प्रसाद मोहल्ले में किराये पर रहता था। बृहस्पतिवार को काम पर नहीं गया था।

साथियों को बताया कि तबीयत खराब है। पुलिस को सूचना मिली कि अंकित ने फांसी लगा ली है। परिजन पोस्टमार्टम नहीं करना चाहते थे। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई के लिए कहा। तब वो लोग राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें