फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी रोड विद्युत उपकेंद्र से छह घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बुधवार रात हुई बारिश के चलते देवी रोड विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में बृहस्पतिवार की सुबह फाल्ट हो गया। इससे पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लगभग छह घंटे बाद फाल्ट सही कर आपूर्ति को चालू कराया जा सका।
विज्ञापन

देवी रोड विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र से देवी रोड, श्मशान घाट रोड, पुरानी मैनपुरी, सदर बाजार, लेनगंज समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जाती है। बुधवार रात में बारिश होने से बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। मौसम ठंडा होने के चलते गर्मी ने तो लोगों को परेशान नहीं किया लेकिन सुबह - सुबह बिजली जाने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। जब काफी देर तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर फोन कर जानकारी की। यहां से बताया गया कि फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित है। लगभग छह घंटे बाद साढ़े 12 बजे के करीब आपूर्ति चालू कराई जा सकी। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार बारिश के चलते फाल्ट ढूंढने में पहले समस्या का सामना करना पड़ा। अगर समय से फॉल्ट मिल जाता तो आपूर्ति शुरू कराने में इतनी देर नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें