फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। नगर के मोहल्ला काजी स्थित नई पानी की टंकी परिसर में रखा विद्युत ट्रांसफार्मर रविवार की रात अचानक फाल्ट हो जाने से फुंक गया। ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। सोमवार की शाम तक ट्रांसफार्मर बदलने में कर्मचारी जुटे थे।
विज्ञापन

रविवार की रात मोहल्ला काजी स्थित नई पानी की टंकी परिसर में रखा विद्युत ट्रांसफार्मरफाल्ट होने से धू धूकर जल गया। रात में ही आसपास के लोगों ने ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना विद्युत विभाग को दी। ट्रांसफार्मर फुंकने से इलाके की बिजली बंद हो गई। जिससे लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी में लोगों ने जागकर रात गुजारी। सोमवार की सुबह कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नई पानी की टंकी परिसर में रखा विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू कर दिया। शाम को मोहल्ला काजी स्थित नई पानी की टंकी परिसर में रखा विद्युत ट्रांसफार्मर कर्मचारियों ने बदल दिया। विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने के बाद उससे विद्युत आपूर्ति शुरू कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। एसडीओ रजत शुक्ला ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर रखा गया है। जाने के बाद अगली शाम तक बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी। ट्रांसफार्मर चालू कराकर देर रात तक बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें