फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मतदान के बाद बढ़ गई बिजली की कटौती

Wed, 08 May 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। सात मई को मतदान के बाद ही विद्युत की आपूर्ति कटौती शुरू हो गई। मंगलवार रात में ही बिजली की आंख मिचौली से गर्मी में लोग परेशान रहे। रात में एक घंटे और दिन में चार घंटे की कटौती ने लोगों को दिक्कतें बढ़ाईं। लोगों ने अधिशासी अभियंता से तीर्थनगरी में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग की है। मंगलवार देर रात विद्युत की ट्रिपिंग होती रही। ट्रिपिंग बुधवार सुबह भी जारी रही। विद्युत की आपूर्ति न मिलने से सबमर्सिबल नहीं चल सकीं। इसके कारण पेयजल के लिए भी लोग परेशान हुए। दोपहर को एक बजे से पांच बजे की विद्युत की कटौती की गई। चार घंटे की कटौती ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया। अमावस्या पर्व होने के कारण बड़ी संख्या में श्रृद्धालु तीर्थनगरी पहुंचे थे। विद्युत कटौती से वे भी परेशान रहे। स्थानीय बाशिंदे राहुल कुमार ने बताया कि मतदान के बाद से विद्युत कटौती ने परेशान करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि तीर्थनगरी को कटौती से मुक्त रखा जाए। मांग करने वालों में रजत गौतम, कृष्णा, अर्जुन सहित अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें