फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रात भर जमा हुईं ईवीएम, तड़के तक जुटे रहे कर्मचारी

Wed, 08 May 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लोकसभा चुनाव के अंतर्गत मंगलवार को मतदान सायं 6 बजे संपन्न हो गया लेकिन ईवीएम जमा कराने सहित अन्य कार्य रात भर चलते रहे। इसके चलते बुधवार तड़के तक प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मंडी परिसर में ही जुटे रहे। एटा लोकसभा क्षेत्र के लिए मंगलवार को निर्वाचन संपन्न हो गया। शाम को 6 बजे मतदान समाप्त होने के बाद देर रात तक मतदान कर्मी पोलिंग बूथ से मंडी परिसर में पहुंचते रहे। यहां कागजी कार्यवाही निपटाने में भी उन्हें काफी समय लगा। इसके कारण रात भर ईवीएम जमा किए जाने एवं स्क्रूटनी करने का कार्य चलता रहा। इससे मतदान कर्मियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसके चलते बुधवार तड़के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी भी मंडी परिसर में ही अपने कामों को निपटाते रहे। सभी ईवीएम जमा होने और उन्हें सुरक्षित विधानसभा वार स्ट्रांग रूम में रखे जाने के बाद ही प्रशासनिक अधिकारी वहां से निकल सके। इसके बाद फिर बुधवार को दिन में भी प्रशासनिक अधिकारियों का मंडी परिसर में आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें