फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गर्मी में बिजली कटौती, उपभाेक्ताओं की बढ़ रही परेशानी

Tue, 20 May 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी बढ़ने से बिजली की अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया है। शहरभर में अंधाधुंध बिजली कटाैती से हाहाकार मचा हुआ है। दिन और रात बिजली न आने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। बिजली कटौती से लोगों में विद्युत निगम के लिए नाराजगी देखी जा रही है। विद्युत निगम ने गर्मियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के दावे किए थे, लेकिन निगम के दावे हवा-हवाई हो गए। गर्मी बढ़ने के साथ शहर में अघोषित बिजली कटौती से हर कोई परेशान है। दिन हो या रात लाइट गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता निगम के अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की गुहार लगा रह हैं, लेकिन शहर में बिजली आपूर्ति का हाल बेहाल होता जा रहा है। शहर के करहल रोड पर पिछले एक सप्ताह से उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी है। कुछ ऐसा ही हाल आवास विकास कॉलोनी, पंजाबी कॉलोनी, ज्योति रोड, सदर बाजार, राजा का बाग, देवी रोड, आश्रम रोड आदि स्थानों का भी है। शहर के मोहल्लों में बिजली आपूर्ति सुचारु न होने से उपभोक्ताओं में निगम के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें