थाना क्षेत्र में गांव करपिया के पास शनिवार को कंटेनर की टक्कर लगने से मजदूरों को ले जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली हाइवे पर पलट गई। हादसे में ट्राली में बैठे नौ मजदूर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दो घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गांव करपिया स्थित औद्योगिक संस्थान से एक ट्रैक्टर ट्राली पर नौ मजदूर गल्ला मंडी बेवर जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली जब थाना क्षेत्र में गांव करपिया के सामने पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर ट्राली हाइवे पर पलट गई। ट्राली पलटते ही मजदूरों में चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर कुछ ही देर में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहां से दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मार्ग से दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को हटवाने के बाद पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया।
----
हादसे में यह लोग हुए घायल
कंटेनर की टक्कर लगने से हुए हादसे में पिंकू निवासी इटावा रोड, महेश सिंह निवासी गजियापुर, ओमकार निवासी सकत बेवर, सौरव, अंकित, विशाल निवासी गांव खजुरिया, केदार सिंह निवासी गांव गजियापुर, अनिल कुमार निवासी सकत बेवर घायल हुए। गंभीर हालत में पिंकू, महेश सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।