मलपुरा। बरौली अहीर के गांव नैनाना जाट के लोगों ने रविवार सुबह प्रदर्शन किया। इस दाैरान क्षतिग्रस्त सड़क, जलभराव की समस्या पर आक्रोश व्यक्त किया।
समाजसेवी नरेंद्र सिंह चाहर ने बताया कि गांव के दो मुख्य मार्ग गड्ढे हो गए हैं। ग्वालियर रोड से गांव तक और स्वामी धाम चौराहे से लेकर गांव नैनाना जाट तक सड़क में पानी भरा हुआ है। नाला सफाई न होने से घरों में पानी भर रहा है। इस बारे में कई बार जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। प्रदर्शन के दाैरान लोगों ने कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के खिलाफ प्रदर्शन किया। सप्ताहभर में मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।इस दौरान नरेंद्र चाहर, अशोक फौजदार, नाहर सिंह, प्रेम सिंह,भूपेंद्र रावत, भानु प्रताप सिंह, ओंकार सिंह, राजेश, डीके शर्मा, जसवंत सिंह, योगेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र में अत्यधिक विकास कार्य हुए हैं। नाले का निर्माण भी जल्द कराया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री से भी वार्ता हो चुकी है। डीएम से डीपीआर बनाकर देने के लिए कहा गया है। प्रदर्शन के संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं है। अगर, किसी को समस्या है तो वह कार्यालय आकर जानकारी दे सकते हैं।