फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भरे गए कागारौल-सीकरी मार्ग के गड्ढे

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर
विज्ञापन
कागारौल। कस्बे में कागारौल-फतेहपुर सीकरी मार्ग पर बने गहरे गड्ढों से राहगीरों को हो रही परेशानी की खबर प्रकाशित होने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग हरकत में आया। मंगलवार को विभाग की ओर से थाने से पहले सड़क पर बने गड्ढों में गिट्टी डालकर उन्हें भर दिया गया। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों की समस्या को लेकर अमर उजाला ने 13 सितंबर के अंक में ‘कागारौल-फतेहपुर सीकरी मार्ग बना मुसीबत का सबब’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए विभाग ने गड्ढों को भरने की कार्रवाई की। समस्या से राहत मिलने पर स्थानीय लोगों ने अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें