फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कीमतें गिरने की आहट से तेज हुई आलू की निकासी

Sat, 20 Jul 2024 04:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आलू की कीमतों की गिरावट की आहत मिलते ही किसानों ने भी आलू की निकासी तेज की है। जनपद में 9 लाख क्विंटल का भंडारण हुआ था। अब तक 35 फीसदी आलू की कोल्ड स्टोरों से निकासी हो चुकी है। आगामी दिनों में कोल्ड स्टोर से निकासी और तेज होने की संभावना है।आलू की कीमतें पिछले सप्ताह तक 3000 रुपये प्रति क्विंटल बाजार में चल रहीं थी, लेकिन एक सप्ताह में लगभग 300 रुपये प्रति क्विंटल आलू के भाव में गिरावट दर्ज की गई। आलू का भाव 2700 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया है। आलू की कीमतें गिरने की आहट से किसानों में बेचैनी बढ़ने लगी है। किसानों का लगभग 65 फीसदी आलू कोल्ड स्टोरों में हैं। आलू के भाव गिरने की आशंका के देखते हुए आलू की कोल्ड स्टोरेज से निकासी तेज होने लगी है। पिछले 15 दिनों में ही 10 फीसदी आलू की निकासी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें