फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुर्घटनाएं रोकने के लिए नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित करें

Sat, 20 Jul 2024 04:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें सड़क हादसों को कम करने एवं सुरक्षा के लिए दिशा निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए जाएं। दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील स्थलों की कमियों को अधिशाषी अभियंता लोकनिर्माण विभाग एवं संबंधित निर्माण एजेंसियां तत्काल सुधार करें और इसके बारे में जानकारी दी। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए ई-रिक्शा/ऑटो का रूट निर्धारण करने के लिए कहा। सोरोंजी से मोहनपुरा, सोरों गेट चौकी से नदरई गेट तक अतिक्रमण को हटवा दिया जाए। मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था रहे। मार्गों पर दुर्घटनाओं से बचाव के लिए वाहनों में रेट्रो रिफलेक्टिव टैप एवं फ्लोरेसेंट पेंट लगाए। गोवंश सड़क पर न रहें। कोई भी स्कूल वाहन बिना फिटनेस के संचालित न हों। दुर्घटनाग्रस्त होने पर स्कूल संचालक के खिलाफ एफआईआर होगी। ओवर लोडिंग वाहनों के लाइसेंस निलंबित कराएं। सीएमओ को एंबुलेंस तैयार रखने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने, शराब पीकर गाड़ी चलाने, ट्रिपल राइडिंग करने, बिना हेलमेट वाहन चलाने आदि को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल, मुख्य चिकित्साधिकारी राजीव अग्रवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें