फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्कूल संचालक के खिलाफ लगा दिए पोस्टर, लिखा- 'महिला स्टाफ का करते हैं शोषण, बच्चों के प्रवेश से पहले सोचें'

Wed, 28 Feb 2024 02:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में स्कूल संचालक के खिलाफ जगह-जगह पोस्टर लगा दिए। लिखा- 'महिला स्टाफ का करते हैं शोषण, बच्चों के प्रवेश से पहले सोचें'। पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में कमला नगर के स्कूल संचालक को बदनाम करने के लिए जगह-जगह पोस्टर चिपका दिए गए हैं। इसमें आरोप लगाया गया है कि संचालक महिला स्टाफ का शोषण करते हैं। लिखा है कि स्कूल में बच्चों के प्रवेश के लिए सोच समझकर निर्णय लें। संचालक ने मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पुलिस विवेचना कर रही है।

विज्ञापन


संचालक बल्केश्वर क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके पांच विद्यालय हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति उन्हें परेशान कर रहा है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। पोस्टर चिपकाकर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी जा रही है।

थानाध्यक्ष कमला नगर का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। आरोपी कौन है, पता किया जा रहा है। जिन स्थान पर पोस्टर लगाए गए हैं, वहां के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें