मैनपुरी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर का प्रयोग किया जा रहा है। खपत बढ़ने के साथ-साथ बाजार में इनकी कीमत भी अधिक है। ऐसे में डाक विभाग अब कम कीमत पर सैनिटाइजर उपलब्ध करा रहा है।
वर्तमान में सैनिटाइजर की बड़े पैमाने पर बिक्री हो रही है। बाजार में उपलब्ध अलग-अलग कंपनियों के सैनिटाइजर की कीमत लगभग सौ रुपये प्रति सौ एमएल है। डाक विभाग ने सैनिटाइजर बाजार में उतारा है। ये सैनिटाइजर बाजार की अपेक्षा आधी कीमत पर ही उपलब्ध रहेगा। कुल चार पैक में ये सैनिटाइजर डाक विभाग के पास उपलब्ध है। इसकी कीमत दो रुपये प्रति एमएल रखी गई है। विभाग के पास 60 एमएल, सौ एमएल, 210 एमएल और पांच सौ एमएल की पैकिंग में सैनिटाइजर उपलब्ध है। इसकी कीमत क्रमश: 30 रुपये, 50 रुपये, 105 रुपये और 250 रुपये निर्धारित की गई है। शहर के जेल चौराहा स्थित प्रधान डाकघर से कोई भी सैनिटाइजर निर्धारित कीमतें देकर ले सकता है।
मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध अलग-अलग सैनिटाइजर की कीमत अलग है। वैसे 70 रुपये प्रति सौ एमएमल से लेकर 120 रुपये प्रति सौ एमएल तक में सैनिटाइजर उपलब्ध है।
विनय गांधी, महामंत्री, कैमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन
डाकघर में चार पैकिंग में सैनिटाइजर उपलब्ध है। बाजार की अपेक्षा लगभग आधी कीमत पर ये सैनिटाइजर मिल रहा है। अधिक से अधिक लोग प्रधान डाकघर से इसे प्राप्त कर सकते हैं।
आशीष सक्सेना, पोस्टमास्टर।