मैनपुरी। कोरोना से बचाव के लिए पूरे देश को लॉकडाउन किया जा चुका है ऐसे में लोगों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।अब लोगों को पोस्टल सुविधाओं का भी लाभ नहीं मिल सकेगा। कोरोन से बचाव के लिए डाक विभाग ने सभी डाक रोक दी हैं वितरण रुक जाने के चलते लोगों को जरूरी डाक उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
कोरोना वायरस का असर डाक सेवाओं पर भी पड़ा है। अब डाक सेवा को बंद कर दिया है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि जब तक सब कुछ सही नहीं हो जाता है तब तक डाक का वितरण नहीं कराया जाएगा। पूरी डाक डाकखाने में ही रखी जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि डाक रुकने से समस्या नहीं आएगी क्योंकि जरूरी डाक या तो कोर्ट की तारीख या फिर किसी प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र की होती है। कोरोना को देखते हुए सभी जगह यह यह परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं इसके चलते इससे कोई नुकसान नहीं होगा। जल्द ही हालात सुधरने के बाद डाक का वितरण कराया जाएगा।