फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विद्युत कनेक्शन पर चल रहा था सोरों का डाकघर- चेकिंग में हुआ मामला उजागर, विद्युत विभाग ने काटा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों(कासगंज)। डाकघर में घरेलू कनेक्शन पर बिजली की आपूर्ति हो रही थी। पांच दिन पूर्व टीम चेकिंग में मामला उजागर होने पर कनेक्शन काट दिया गया है। इससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। ग्राहक भी परेशान होकर लौट जा रहे हैं।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व टीम डाकघर में चेकिंग करने पहुंची। इसमें पता चला कि डाकघर का कनेक्शन कॉमर्शियल न होकर घरेलू है। इस पर भी सवा लाख रुपये का बकाया भी है। टीम ने कनेक्शन काट दिया। तब से डाकघर की आपूर्ति बाधित चल रही है।
डाक कर्मियों को पसीना बहाते हुए काम करना पड़ रहा है। लोगों के आरडी एवं सेविंग खातों में जमा व निकासी नहीं हो पा रही हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डाकघर पर एक जेनरेटर सेट है लेकिन वह भी कई दिनों से खराब है।
विज्ञापन

हर माह कर रहे है बिल अदा
हर माह बिजली का बिल अदा कर रहे हैं। उसके बाद भी सवा लाख रुपये बकाया दिखाया गया है। कनेक्शन काफी पुराना है। कनेक्शन काटे जाने से डाकघर का कामकाज प्रभावित है। - विपिन बाबू, प्रभारी पोस्ट मास्टर
डाकघर में घरेलू कनेक्शन ले रखा है, लेकिन कॉमर्शिलय कनेक्शन की सप्लाई चल रही थी, यह अवैध है। बिल भी बकाया है। चेकिंग के दौरान कनेक्शन को काटा गया है। - अब्दुल्ला, अवर अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें