फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अब रात 12 बजे तक कर सकेंगे स्पीड पोस्ट, खुले रहेंगे शहर के ये डाकघर; रविवार को भी बनेगा आधार कार्ड

Wed, 05 Aug 2026 07:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के तीन डाकघरों में डाक सेवाओं का समय बढ़ा दिया गया है, अब संजय प्लेस में रात 12 बजे तक स्पीड पोस्ट और पार्सल की सुविधा मिलेगी। डाक विभाग के आधार सेवा केंद्रों पर सोमवार से शनिवार तक नामांकन व अपडेट और रविवार को भी आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
स्पीड पोस्ट काउंटर के बाहर इंतजार करते लोग। (Demo) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शहरवासियों की सुविधा के लिए डाक विभाग ने अपनी सेवाओं का समय बढ़ा दिया है। अब प्रतापपुरा प्रधान डाकघर, संजय प्लेस और एमजी रोड स्थित जीएल एम्पोरियम में आमजन को अधिक समय तक डाक सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


प्रधान डाकपाल शशिकांत जैन ने बताया कि प्रतापपुरा प्रधान डाकघर में अब सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक डाक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। संजय प्लेस स्थित पोस्ट ऑफिस सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक की सुविधा रहेगी। वहीं एमजी रोड स्थित जीएल एम्पोरियम में सुबह 8:00 बजे से रात 11:00 बजे तक सुविधा दी जाएगी।

इन केंद्रों पर लोग स्पीड पोस्ट, पार्सल, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय डाक सहित विभिन्न सेवाओं का लाभ निर्धारित समय तक ले सकेंगे। सेवाओं के विस्तारित समय से नौकरीपेशा, व्यापारियों और अन्य नागरिकों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि अब वे देर शाम और रात में भी आवश्यक डाक एवं आधार संबंधी कार्य आसानी से करा सकेंगे।
विज्ञापन


रविवार को भी आधार कार्ड बनवाने की सुविधा
इसके अलावा डाक विभाग के आधार सेवा केंद्रों पर आधार कार्ड का नया नामांकन और अपडेट कराने की सुविधा भी उपलब्ध है। यह सेवा सोमवार से शनिवार सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक और रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित की जा रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें