फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फर्जी पत्नी बनकर साथियों के साथ मिलकर बेच दी जमीन, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। कूटरचित दस्तावेज के सहारे फर्जी पत्नी बनकर संपत्ति अपने नाम कराकर बेचे जाने के मामले में शमसाबाद पुलिस ने मंगलवार रात एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, मोहल्ला नयाबांस निवासी राजकुमार पुत्र सुखराम ने 18 सितंबर 2026 को शमसाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया था कि उनके अविवाहित भाई मुकेश चंद्र की जमीन गांव नया बांस शंकरद्वारी में स्थित थी, जबकि उनकी माता की जमीन पट्टी मुजफ्फरपुर गांव में थी। बेबी उर्फ विकिलेश, प्रभात जादौन, चांद, अजय कुमार शर्मा और प्रशांत शर्मा ने जमीन को हड़पने की साजिश रची। बेबी ने मुकेश की फर्जी पत्नी बनकर पहले जमीन अपने नाम ट्रांसफर कराई और फिर अन्य आरोपियों के साथ मिलकर इसे बेच दिया। शमसाबाद पुलिस ने मंगलवार रात आरोपी चांद निवासी निजामगढ़, ताजगंज आगरा को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - राम प्रवेश गुप्ता, एसीपी शमसाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें